Search
Close this search box.

मीरजापुर से 100 होमगार्ड प्रयागराज माघ मेला के लिए रवाना

मीरजापुर: जनपद से 100 होमगार्ड्स को माघ मेला-2025-26, प्रयागराज में सुरक्षा और व्यवस्थापन के लिए रवाना किया गया। कन्टीजेंट इंचार्ज बी.ओ. दिनेश कुमार मिश्रा एवं परशुराम के नेतृत्व में दो बसों के माध्यम से होमगार्ड्स को जिला कमांडेंट, विन्ध्याचल पाठक ने हरी झंडी दिखाकर भेजा।

इसमें से 50 होमगार्ड्स मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालेंगे, जबकि बाकी 50 सामान्य श्रेणी के होमगार्ड्स स्नानार्थियों की सुरक्षा और संगम क्षेत्र के घाटों पर यात्रियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

जिला कमांडेंट पाठक ने रवाना होने से पूर्व जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि माघ मेला में मीरजापुर के होमगार्ड्स को पहली बार ड्यूटी का अवसर मिला है। उन्होंने जवानों से कहा कि ड्यूटी के साथ-साथ सेवा भाव का पालन करें, ताकि मीरजापुर/विन्ध्य धाम से गए होमगार्ड्स की सेवाओं का संदेश दूर-दूर तक पहुंचे।

इस अवसर पर सहायक जिला कमांडेंट संतोष शर्मा, बी.ओ.रविन्द्र कुमार, मनोज कुमार सिंह, सुखचन्द्र मिश्रा, प्रमोद कुमार, अजय सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

साथ ही, कंतित शरीफ में हजरत ख्वाजा इस्माईल चिश्ती रहमतुल्ला अलैह का सलाना उर्स को भी सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए जनपद मीरजापुर के 100 होमगार्ड्स को ड्यूटी पर लगाया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें