Search
Close this search box.

बलिया में नई जेल के लिए 40.40 करोड़ रुपये जारी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य: परिवहन मंत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया। जनपद में बहुप्रतीक्षित नई जेल के निर्माण को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शासन ने जेल निर्माण के लिए 40 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस राशि से भूमि खरीद सहित अन्य आवश्यक कार्य पूरे किए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि सरकार ने नए जिलों में कारागार निर्माण के लिए भूमि क्रय हेतु एकमुश्त बजट का प्रावधान किया है। इसी क्रम में बलिया में नारायनपाली क्षेत्र में लगभग 67 एकड़ भूमि पर नई जेल का निर्माण किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर भूमि का चिह्नांकन पहले ही पूरा किया जा चुका है और अब बजट जारी होते ही जमीन खरीद की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुरानी जेल के अन्यत्र स्थानांतरण के बाद जिलेवासियों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से नई जेल की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने गंभीरता से लेते हुए पूरा करने का निर्णय लिया है। पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के कारण यहां एक आधुनिक और विशाल कारागार का निर्माण संभव हो सकेगा।

परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की तिथि भी शीघ्र घोषित की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि वह 31 दिसंबर को बलिया दौरे पर रहेंगे, जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर पुरानी जेल को ध्वस्त करने और नई जेल के निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया को तेज करने पर चर्चा करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें