Search
Close this search box.

यूपी में बढ़ा एसआईआर का समय, अब 6 जनवरी को प्रकाशित होगी मतदाता सूची का आलेख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समय-सीमा में परिवर्तन किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत अब मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इससे पहले यह तिथि अलग निर्धारित थी।

संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है —

  • आलेख प्रकाशन: 6 जनवरी 2026
  • दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने की अवधि: 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026
  • नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय एवं निस्तारण: 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 6 मार्च 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह संशोधन निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है, ताकि मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के भीतर अपने नाम, पते या अन्य विवरणों की जांच कर लें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में समय रहते दावा या आपत्ति दर्ज कराएं।

Leave a Comment

और पढ़ें