वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में चौदह दिन पूर्व एक किशोर की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में अब तक पुलिस द्वारा न तो किसी की गिरफ्तारी की गई और न ही घटना का खुलासा हो सका। इससे नाराज मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने आज बड़ागांव थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीसीपी गोमती आकाश पटेल ने परिजनों एवं ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। डीसीपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।
डीसीपी गोमती के आश्वासन के बाद परिजन एवं ग्रामीण शांत हुए और धरना समाप्त कर वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।









