Search
Close this search box.

बलिया: कलेक्ट्रेट में कंबल व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

बलिया। भीषण ठंड को देखते हुए शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कंबल वितरण एवं कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा 400 महिलाओं एवं 100 पुरुषों सहित कुल 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक करीब 12 हजार गरीब परिवारों एवं किसानों को कंबल उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

दिव्यांगजनों को मिला नई राह का सहारा

कार्यक्रम के दौरान जिला दिव्यांगजन अधिकारी के माध्यम से 54 ट्राई साइकिल, 11 स्मार्ट केन और 02 एमआर किट दिव्यांगजनों को प्रदान की गईं। इससे दिव्यांग लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलकता नजर आया। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री द्वारा जनपद कैलेंडर-2026 का भी अनावरण किया गया।

सरकार पूरी तरह संवेदनशील : प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों और किसानों के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलाव की व्यवस्था, रैन बसेरों की सुविधा सहित ठंड से बचाव के लिए सरकार हर स्तर पर संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी जरूरतमंद को कंबल की कमी नहीं होने दी जाएगी।

ठंड से बचाव को लेकर तीन स्तरीय व्यवस्था

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में ठंड से बचाव के लिए तीन स्तरीय व्यवस्था की गई है। इसके तहत कंबल वितरण के साथ-साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू डीएम अनिल कुमार एसडीएम सदर तिमराज सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: संजय सिंह

Leave a Comment

और पढ़ें