Search
Close this search box.

स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीण बेटियों को मिला स्वच्छ पीरियड केयर का संदेश

बलिया । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रतसर कला में विशेष अभियान चलाया गया। निवर्तमान ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ‘रूरल पैड गर्ल’ की पहल पर एवरटिन के सहयोग से सरकारी स्कूल और रतसर इंटर कॉलेज की छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड, पीरियड ट्रैकर और पीरियड कैलेंडर वितरित किए गए। इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।

स्मृति सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए सुरक्षित पीरियड केयर आज भी चुनौती है। मासिक धर्म से जुड़ी झिझक और भ्रांतियों को दूर कर किशोरियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर बेटी को सुरक्षित पीरियड केयर, स्वास्थ्य और सम्मान का अधिकार है। साधनों के अभाव में किसी बेटी की पढ़ाई या स्वास्थ्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने एवरटिन के सहयोग के लिए आभार जताते हुए अभियान जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, दीप्ती सिंह, डॉ. राकीब अख्तर, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सोफिया तबस्सुम, कल्याण नाथ सहित चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें