Search
Close this search box.

बलिया: गोंड समाज ने सरकार और डीएम से लगाई गुहार, जाति प्रमाण पत्र लागू करने की मांग

बलिया। पुलिस भर्ती के तहत गोंड समाज के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और सरकार से जल्द से जल्द अनुसूचित जनजाति (एसटी) का जाति प्रमाण पत्र लागू करने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रमाण पत्र न मिलने के कारण वे पुलिस भर्ती सहित अन्य सरकारी भर्तियों और योजनाओं से वंचित रह जा रहे हैं।

गोंड समाज के लोगों ने बताया कि वे बीते कई वर्षों से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र दिए जाने की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन और रैलियां निकालते आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार द्वारा उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे समाज के युवाओं के भविष्य पर गंभीर असर पड़ रहा है, जिससे उनमें गहरा रोष और निराशा व्याप्त है।

ज्ञापन देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में हस्तक्षेप कर शासन स्तर तक उनकी आवाज पहुंचाने की अपील की। गोंड समाज का कहना है कि वे अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

रिपोर्ट: सत्यवीर ओझा

Leave a Comment

और पढ़ें