Search
Close this search box.

रोहनिया: गंगापुर में मैजिक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, चालक फरार

रोहनिया। नगर पंचायत गंगापुर में सोमवार सुबह लगभग 8 बजे मोहन सराय–गंगापुर रोड स्थित महावीर मंदिर के पास एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने साइकिल सवार 65 वर्षीय प्रभु नाथ सेठ को टक्कर मार दी। घटना में प्रभु नाथ सेठ गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को मोहनसराय स्थित आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु नाथ सेठ रविवार को नगर पंचायत गंगापुर में अपने रिश्तेदार सहदेव सेठ के घर गए थे और सोमवार सुबह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने घटना की जानकारी होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें