Search
Close this search box.

कृष्णा एंड कंपनी ने जीता नॉर्थ ईस्ट बेस्ट सेलर का अवार्ड, मिर्जापुर का नाम रोशन

मिर्जापुर। बेंगलोर में आयोजित एक समारोह में कृष्णा एंड कंपनी को नॉर्थ ईस्ट बेस्ट सेलर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और नवाचार को मान्यता देने के लिए दिया गया है।

कृष्णा एंड कंपनी के श्री कृष्ण सिंघानिया और श्री आदित्य सिंघानिया, जो “BOSCH” के डीलर हैं, ने इस पुरस्कार को हासिल कर कंपनी और मिर्जापुर का नाम एक बार फिर से रोशन किया।

कंपनी ने व्यवसाय में लगातार कई वर्षों से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी गई है। अवार्ड जीतने से न केवल कंपनी की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि स्थानीय व्यापार जगत में भी मिर्जापुर का गौरव बढ़ा है।

रिपोर्ट- बसंत कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें