बलिया। थाना नगरा, जनपद बलिया की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाल ली गई 80,000 रुपये की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी।
शिकायतकर्ता त्रियोगी नारायण तिवारी पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी निवासी इसारी सलेमपुर ने 6 अक्टूबर 2025 को अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से 80,000 रुपये फर्जी तरीके से स्थानांतरित किए जाने की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 और थाना नगरा में दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह एवं नोडल साइबर सेल बलिया के श्री कृपा शंकर के निर्देशन में थाना नगरा ने तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्रवाई की। इसके फलस्वरूप 17 जनवरी 2026 को न्यायालय के आदेश के क्रम में पूरी धनराशि 80,000 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस कर दी गई। शिकायतकर्ता ने थाना नगरा पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस कार्यवाही में थाना नगरा की टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक/साइबर प्रभारी संदीप कुमार, हे0का0/कंप्यूटर आपरेटर विवेक पाठक, आरक्षी/साइबर हेल्प डेस्क विजेंद्र यादव, आरक्षी/साइबर हेल्प डेस्क विद्यासागर शामिल रहे।
रिपोर्ट: संजय सिंह









