वाराणसी: विकास खंड आराजी लाइन, ग्राम सभा कचहरिया के जिला पंचायत सदस्य सेक्टर 5 से प्रत्याशी महेंद्र पटेल ने संत रविदास जी की जयंती पर गांव और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
संत रविदास एक महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। उनकी जयंती सभी धर्मों के लोगों द्वारा समानता, एकता और आध्यात्मिक स्वतंत्रता का संदेश फैलाने के लिए मनाई जाती है। संत रविदास का जन्म उत्तर भारत के वाराणसी में हुआ था। उनकी माता का नाम कमला देवी और पिता का नाम बाबा संतोष दास था।
संत रविदास जी भेदभाव और छुआछूत के कट्टर विरोधी थे। उन्होंने अपना अधिकांश समय ईश्वर भक्ति में लगाया और अपने क्षेत्रवासियों के विकास के साथ-साथ शुभ, समृद्ध और शांति का संदेश दिया।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता







