थाना जिगना जनपद मीरजापुर पर दिनांक : 11.01.2026 को वादी दशरथ बिन्द पुत्र जगनारायण बिन्द निवासी बरइयापुर रसौली थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा ग्राम बरइयापुर रसौली में स्थित देशी शराब की दुकान से अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-05/2026 धारा 303(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
“सोमेन बर्मा” पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण व बरामदगी हेतु थाना प्रभारी जिगना को निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में दिनांक : 14.01.2026 को थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना से सम्बन्धित 11 पेटी शराब व ₹ 10,000 नगद बरामद किया गया था।
थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक : 01.02.2026 को उपनिरीक्षक अवधेश सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर पॉली बार्डर अंडर रेलवे ब्रिज के पास से विवेचना के दौरान प्रकाश में आये/वांछित अभियुक्त संगमलाल बिन्द पुत्र जटाशंकर बिन्द निवासी तिलयी चौहान बबुरा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस व 60 आबकारी अधिनियम में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।








