Search
Close this search box.

देहरादून के पलटन मार्केट में दिनदहाड़े लड़की की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पलटन मार्केट स्थित मच्छी बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि एक शादीशुदा युवक ने सरेआम एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें युवती की मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और व्यापारी व स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

घटना के विरोध में मच्छी बाजार सहित आसपास की कई दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें