Search
Close this search box.

चन्दौली: जन सेवा दल के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन, 2027 चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति

चन्दौली। जन सेवा दल संगठन के प्रदेश सचिव रामजी शर्मा द्वारा चतुर्भुजपुर, मुगलसराय में जन सेवा दल के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनेश ठाकुर के दिशा-निर्देशन में वर्ष 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर चन्दौली जिले के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रदेश सचिव रामजी शर्मा ने कहा कि संगठन जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और 2027 के चुनाव में मजबूती से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, जिला प्रभारी चंद्रकांत शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार शर्मा, सकलीडीहा विधानसभा अध्यक्ष दिलीप शर्मा सहित मदन मोहन शर्मा, काशीनाथ शर्मा, सुरेश प्रसाद शर्मा, विजय लाल शर्मा, अवधेश शर्मा, अशोक शर्मा, लल्लन शर्मा, महेंद्र शर्मा, पंकज कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: संजय शर्मा, चन्दौली

Leave a Comment

और पढ़ें