हरदोई: जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टड़ियावां पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना टड़ियावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रामनिवास पुत्र रामसहाय, निवासी ग्राम काकूमऊ, थाना टड़ियावां, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना टड़ियावां पर मु0अ0सं0 52/26 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार बरामदगी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक व्यास यादव, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश और हेड कांस्टेबल दिवाकर सिंह शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
रिपोर्ट – ओमजीत यादव









