Search
Close this search box.

मीरजापुर : ड्रमण्डगंज में चैन स्नैचिंग का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर जनपद के थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र में शादी समारोह से लौटते समय एक महिला के गले से चैन छीनने की घटना सामने आई थी। इस मामले में पीड़ित के भाई मनीष सोनी, निवासी देवहट, ने 5 फरवरी 2026 को थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी।

शिकायत के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज में मुकदमा संख्या 14/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा के निर्देश पर अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।

इसी क्रम में 6 फरवरी 2026 को उप निरीक्षक त्रिलोचन प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्त वकील कोल पुत्र छोटे लाल कोल, निवासी बिलरा पटेहरा, थाना ड्रमण्डगंज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से छीनी गई चैन का एक टुकड़ा (पीली धातु) बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें