सहतवार (बलिया) में फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी, शुक्रवार को ठाकुर जी बड़ी मठिया के पूर्व महंत और संस्कृत महाविद्यालय सहतवार के संस्थापक श्री श्री 108 हरिप्रपन्न रामानुज दास जी महाराज की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम श्री महत्पालेश्वर हरिप्रपन्न रामानुज आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, सहतवार के प्रांगण में महाविद्यालय परिवार द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार राय ने महाराज जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-एक कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार राय ने महाराज जी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जीवन भर सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए समाज को प्रेरित किया। संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना उनके इसी विचार का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
कार्यक्रम में किरण सिंह, जसवंत प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।









