Search
Close this search box.

चन्दौली :“यात्री की शिकायत पर एक्शन में आरपीएफ, ट्रेन से पकड़े गए वसूली करने वाले”

यात्रियों से अवैध वसूली की शिकायत पर आरपीएफ ने की त्वरित कार्रवाई

चन्दौली/डीडीयू नगर। ट्रेन में यात्रियों से जबरन पैसे वसूले जाने की शिकायत मिलने पर आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई की। एक यात्री की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आरपीएफ ने ट्रेन में वसूली कर रहे किन्नरों को पकड़कर आरपीएफ पोस्ट पर लाया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर पी.के. रावत ने बताया कि यात्रियों से जबरन पैसे मांगने की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर संबंधित लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें