Search
Close this search box.

मीरजापुर: WhatsApp ठगी का शिकार बने पीड़ित को साइबर सेल ने लौटाए ₹15,015

मीरजापुर। थाना को0 देहात की साइबर पुलिस टीम ने WhatsApp के माध्यम से हुई ठगी की एक घटना में सराहनीय कार्य करते हुए पीड़ित के ₹15,015/- की धनराशि वापस कराई है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सोमेन बर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक अशरफ पुत्र बाबूलाल, निवासी पुरानी लाइन पिपराडाड, थाना को0 देहात, जनपद मीरजापुर ने दिनांक 29.08.2025 को NCRP पोर्टल के माध्यम से साइबर सेल थाना को0 देहात में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33108250106130 में उन्होंने बताया कि ठग द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर पैसे क्रेडिट होने का फर्जी मैसेज भेजा गया। इसके बाद WhatsApp कॉल कर गलती से पैसे भेजने की बात कहते हुए उनसे अकाउंट बैलेंस चेक करवाया गया और इसी दौरान ₹15,015/- की ठगी कर ली गई।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना को0 देहात की साइबर सेल टीम ने त्वरित जांच शुरू की। जांच के दौरान ठगी की गई पूरी धनराशि को होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। पैसे वापस मिलने पर आवेदक ने थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं साइबर क्राइम टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

साथ ही पुलिस द्वारा पीड़ित को साइबर जागरूकता अभियान के तहत भविष्य में होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया तथा अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों से सावधान करने की अपील की गई।

पुलिस टीम में अमित मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक तेरसू सिंह यादव, साइबर सेल प्रभारी, महिला आरक्षी प्रियंका सिंह थाना को0 देहात, मीरजापुर शामिल रही।

    Leave a Comment

    और पढ़ें