दिनांक 07.02.2026 को समय 21.43 बजे खरूआंव पोखरे के पास थाना नगरा पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया परन्तु बिना रुके पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया जिसे थाना नगरा पुलिस द्वारा घेर लिया गया अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश रुदल नट पुत्र तुफानी नट निवासी नकहरा थाना गड़वार जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष के बाएं पैर में गोली लगी है।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला की वीडियो बाइट👇
पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 4 व 5 जनवरी 2026 की रात्री में सुखपुरा बुढवा मंदिर से शिवलिंग व नाग चोरी किया था, दिनांक 11.01.2026 की रात्री को बंगला चट्टी थाना गड़वार से एक टुल्लु पम्प चोरी किया था।
दिनांक 17 व 18.12.25 की रात्रि ग्राम सवन के कम्पोजिट विद्यालय से ताला तोड़कर इन्वर्टर बैट्री गैस सिलेन्डर और काफी सामान चोरी किया था, तथा दिनांक 14 व 15.11.25 की रात को नगरा पुराना दुर्गा मंदिर से मन्दिर का ताला तोड़कर मूर्ति से एक मुकुट तथा नथिया व दान पेटी से रुपये चोरी किया था । घायल बदमाश रूदल नट जिसका इलाज सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा में चल रहा है।
पकडे गये बदमाश रूदल नट के कब्जे से एक अदद तमंचा नाजायज .315 बोर मय 1 अदद खोखा कारतूस मय एक अदद जिन्दा कारतूस व एक सफेद धातु का टुकडा वजन करीब 63.43 ग्राम बरामद हुई हैं। अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
संजय सिंह प्रेस रिपोर्टर बलिया






