थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 07.02.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई।
उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-40/2026 धारा 74,115(2),351(3),61(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए महिला सम्बन्धित अपराध में त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी लालगंज को निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 09.02.2026 को उप निरीक्षक काशी सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों 1. विश्वजीत मौर्या पुत्र विजय शंकर मौर्या निवासी दुबार कलां थाना लालगंज जनपद मीरजापुर व 2. संजय कुमार मौर्या पुत्र अवधेश मौर्या निवासी कठवार थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 74,115(2),351(3),61(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।








