Search
Close this search box.

राजातालाब: गोवंश तस्करी का भंडाफोड़, राजातालाब पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

राजातालाब। स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश पशुओं की तस्करी करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नौ गोवंश पशुओं को टोडरपुर गांव से बिहार ले जाते समय क्षेत्र के टोडरपुर बगीचे से बरामद किया।

पुलिस के अनुसार चारों अभियुक्त एक पिकअप वाहन पर गोवंश पशुओं को लादकर नौबतपुर–चंदौली होते हुए बिहार बॉर्डर की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान रात्रि में राजातालाब पुलिस ने छापेमारी कर सभी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बच्चन कुमार गोड़ उर्फ लफडू गोड़ पुत्र मोहन गोड़ निवासी ग्राम धरसौना, थाना चोलापुर; अकबर उर्फ टिल्लू पुत्र स्वर्गीय रसूल निवासी पड़री, थाना पड़री जनपद मिर्जापुर; एहसान नट पुत्र मोहम्मद अली निवासी आरसी नगर पड़री, थाना पड़री जनपद मिर्जापुर; तथा दिनेश राजभर पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम टोडरपुर, थाना राजातालाब के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है।

पुलिस ने बरामद गोवंश पशुओं को मुक्त करा दिया है, जबकि गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में राजेश कुमार मौर्य, इमाम हसन, अजब सिंह, सूरज चौरसिया, राजू एवं मुकेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें