Search
Close this search box.

मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारी तेज

मीरजापुर । आगामी मोहर्रम पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, धर्मगुरुओं तथा पीस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे की परंपरा को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी ताजिया जुलूसों को निर्धारित मार्गों पर ही निकालने, बिना अनुमति किसी नए मार्ग या नई परंपरा की शुरुआत न करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी सद्भाव और अनुशासन के साथ मनाया जाए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

बैठक में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भड़काऊ सामग्री को लेकर भी चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, विभिन्न क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा विभिन्न धर्मगुरु एवं पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बसंत कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें