Search
Close this search box.

टॉप-टेन अपराधी दबोचा, पुलिस की बड़ी कामयाबी

जिला बदर व एनएसए आरोपी को बीजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

सोनभद्र। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिला बदर होने के बावजूद क्षेत्र में सक्रिय था, जिसे पुलिस ने सूचना के आधार पर धर दबोचा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित व जिला बदर आरोपी बकरिहवा मोड़ के पास संदिग्ध हालत में खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह निवासी ग्राम धरतीडाड़ थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी थाना बीजपुर का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही टॉप-टेन अपराधियों की सूची में भी शामिल रहा है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही वह क्षेत्र में सक्रिय मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था खराब करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें