Search
Close this search box.

थाना कछवां पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर, दिनांकः 10.02.2026 : थाना कछवां जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 05.02.2026 को वादी विवेक गौतम पुत्र स्व0 हीरालाल गौतम निवासी सेम्हरा खैरा थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी के भाई की हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-22/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(5),3(2)वी एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिये गये।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 10.02.2026 को उप निरीक्षक राधेश्याम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त निर्मल कुमार पुत्र बच्चालाल निवासी सेमरा खैरा थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Leave a Comment

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत मुकदमों में न्यायिक कार्यो के समयबद्ध व विधिनुसार संपादन हेतु कोर्ट मुहर्रिर व पैरोकार की गोष्ठी के उपरान्त पुलिस लाइन का भ्रमण/निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश