Search
Close this search box.

जनपद मीरजापुर के विभिन्न थानों द्वारा कुल 08 नफर वारण्टी गिरफ्तार

मीरजापुर, दिनांकः 10.02.2026 : पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 10.02.2025 को थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम द्वारा 05 नफर वारण्टी व थाना पड़री पुलिस टीम द्वारा 03 नफर वारण्टी को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार जनपद के विभिन्न थानों द्वारा विशेष अभियान चलाकर कुल 08 नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 09 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —

थाना विन्ध्याचल-02
थाना चिल्ह-01
थाना चुनार-02
थाना अदलहाट-01
थाना सन्तनगर-01
थाना अहरौरा-01
थाना मड़िहान -01

Leave a Comment

और पढ़ें