Search
Close this search box.

वाराणसी के सिटी इन होटल में सनसनी: हैदराबाद से आए भाई–बहन ने की आत्महत्या

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित सिटी इन होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से दुर्गंध आने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा दरवाजा खोले जाने पर कमरे के अंदर जमीन पर युवक और युवती के शव पड़े मिले। मृतक भाई–बहन बताए जा रहे हैं, जो हैदराबाद से काशी दर्शन के लिए वाराणसी आए थे।

जानकारी के अनुसार होटल का कमरा बीते तीन दिनों से अंदर से बंद था। जांच के दौरान कमरे से नशीली दवाओं की गोलियां बरामद की गई हैं। वहीं एक शव के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है, जिससे ज़हर खाकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डीसीपी सहित सिगरा थाने की पुलिस टीम पहुंच गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें