Search
Close this search box.

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा थाना थाना कोतवाली शहर व कोतवाली कटरा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

मीरजापुर, मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजक कौशिक द्वारा थाना को0शहर व को0कटरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय परिसर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, जनशिकायत डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया।


थाना को0शहर के कार्यालयी निरीक्षण के दौरान अभिलेखीय प्रविष्टियों के अपूर्ण पाये जाने पर आपत्ति व्यक्त की गयी तथा 15 दिवस के अन्दर समस्त अभिलेखीय प्रविष्टियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गये।

थाना को0कटरा निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया। हेड मुहर्रिर द्वारा अभिलेखों तथा अपराधियों के सम्बन्ध में संतोषजनक उत्तर देने पर हेड मुहर्रिर-अरविन्द कुमार यादव व मुख्य आरक्षी रजनीश सिंह को उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी।

थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्या सुनकर समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के इसी क्रम में थाना परिसर में निरूद्ध माल मुकदमाती वाहनों के उचित रख-रखाव, बैरक, भोजनालय आदि का जायजा लेकर साफ-सफाई हेतु तथा थाना क्षेत्रांतर्गत भीड़ भाड वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, कस्बों आदि स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए सतर्क दृष्टि रखने, रात्रि गश्त नियमित रूप से करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

Leave a Comment

और पढ़ें