Search
Close this search box.

वाराणसी: होली पर 05011 गाजीपुर सिटी–बिलासपुर विशेष ट्रेन 12 फरवरी को चलेगी

वाराणसी। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05011 गाजीपुर सिटी–बिलासपुर होली विशेष ट्रेन का संचालन 12 फरवरी 2026 को गाजीपुर सिटी से एकल यात्रा के लिए करने का निर्णय लिया है।

05011 गाजीपुर सिटी–बिलासपुर होली विशेष गाड़ी 12 फरवरी को गाजीपुर सिटी से 20:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन औंड़िहार 21:30 बजे, केराकत 22:22 बजे, जौनपुर 23:10 बजे तथा दूसरे दिन वाराणसी जंक्शन 00:35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मिर्जापुर 01:55 बजे, विंध्याचल 02:16 बजे, प्रयागराज छिवकी 04:30 बजे, शंकरगढ़ 05:04 बजे, मानिकपुर जंक्शन 06:15 बजे, सतना 07:20 बजे, मैहर 07:48 बजे, कटनी 09:25 बजे, उमरिया 10:58 बजे, शहडोल 12:00 बजे, बुढ़ार 12:20 बजे, अनूपपुर 12:46 बजे और पेन्ड्रा रोड 13:28 बजे रुकते हुए बिलासपुर 16:00 बजे पहुंचेगी।

इस विशेष गाड़ी में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02 कोच तथा शयनयान श्रेणी के 14 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें