गाजीपुर।जिले के मरदह विकासखंड के न्याय पंचायत सिगेंरा के बेलसड़ी गांव स्थित बहु उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी-पैक्स सिगेंरा का भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में यहां भगवान भरोसे चल रहा है केंद्र का भवन कब धाराशाई हो जाएं और किसान घायल हो जाएंगे कुछ कहां नहीं जा सकता बीते कई वर्षों से दीवार,दरवाजा क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है।और कुछ कमरों के हिस्से जर्जर हो कर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुके हैं।जिससे केन्द्र आने वाले किसान कभी भी बड़े हादसा को भयभीत रहते हैं।गांव किसान गुलाबचंद ने बताया कि 25 वर्ष पहले स्थापित इस भवन का देखरेख के अभाव में काफी स्थिति खराब हो चुकी है।यहां पर डोड़सर,कोदई,सिगेंरा,बेलसड़ी, गेहुड़ी,भीड़वल,सेवठा,फेफरा,सहित कई गांवों के किसान यहां खाद बीज लेने आते हैं जिन्हें खतरें का अंदेशा रहता है।गुलाबचंद ने सरकार व विभागीय अधिकारियों से भवन का कायाकल्प कराने की मांग करते हुए यहां सभी किसान हित की सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।अब देखना होगा कि विभाग इस पर कब तक संज्ञान लेता है।






