Search
Close this search box.

डीएम व एसपी ने पुलिस लाइन सभागार में आगामी त्योहारों को लेकर धर्मगुरुओं व पीस कमेटी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की

मीरजापुर। गुरुवार को पवन कुमार गंगवार डीएम व अपर्णा रजत कौशिक एसपी द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आगामी त्योहारों शिवरात्रि, रमजान सहित अन्य त्यौहारों को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस के प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न धर्मगुरूओं/पीस कमेटी के पदाधिकारीयों के साथ बैठक की गई।


इस दौरान आगामी त्योहारों को आपसी भाई-चारा के साथ शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपील की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस दौरान एएसपी ऑपरेशन, एएसपी सिटी, एएसपी अपर (UT), समस्त सीओ, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों सहित अन्य अधिकारी एवं धर्मगुरु/पीस कमेटी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें