Search
Close this search box.

रोहनिया: जन्मदिन पर डॉ. आलोक शर्मा की अनोखी पहल ,गरीब जोड़ों का विवाह, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण

रोहनिया। अनंत हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. आलोक शर्मा ने अपने जन्मदिन को सामाजिक सेवा के रूप में मनाते हुए एक सराहनीय पहल की। उन्होंने क्षेत्र के गरीब एवं असहाय दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण वितरित किए, साथ ही बाणासुर मंदिर परिसर में गरीब परिवार के दो जोड़ों का विवाह संपन्न कराया।

नवविवाहित वर-वधुओं को डॉ. आलोक शर्मा और उनकी पत्नी अंबिका सिंह ने टीवी, घड़ी, बेड, पंखा, आभूषण, कपड़े तथा 11 हजार रुपये की सहयोग राशि उपहार स्वरूप प्रदान कर आशीर्वाद दिया। दोनों पक्षों के बारातियों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई थी।

इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिष्ठान और फल वितरित किए गए। जन्मदिन समारोह के दौरान शुभचिंतकों ने केक काटकर डॉ. आलोक शर्मा को बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

डॉ. आलोक शर्मा ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है तथा उनके आशीर्वाद भगवान के आशीर्वाद के समान होते हैं। उनकी इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, डॉ. सर्वेश सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. मनीष राय, अभिनेश सिंह सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें