Search
Close this search box.

वाराणसी मंडल में नवनीकृत विद्युत (परिचालन) कार्यालय का उद्घाटन, कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद

वाराणसी। North Eastern Railway के वाराणसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने सोमवार को मंडल कार्यालय परिसर में नवनीकृत विद्युत (परिचालन) कार्यालय के शिलापट्ट का अनावरण किया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य कार्यालय अधीक्षक अर्चना सिंह चौहान ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रथम रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) सौरभ राठौर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) धर्मेन्द्र कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक रमेश पाण्डेय सहित कार्यालय के मुख्य लोको निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उद्घाटन के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने नवनीकृत कार्यालय का अवलोकन किया और कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह कार्यालय विद्युत विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होगा। इससे रेल सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

इससे पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्यालय विद्युत रखरखाव, ऊर्जा प्रबंधन और नई तकनीकों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु संचालन को बल मिलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें