Search
Close this search box.

बलिया: महाशिवरात्रि पर हरिनारायण पांडेय जी के शिव मंदिर में भंडारा, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

बलिया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामपुर उदयभान स्थित हरिनारायण पांडेय जी का शिव मंदिर में पारंपरिक भंडारे का आयोजन किया गया। यहां पिछले नौ वर्षों से लगातार महाशिवरात्रि पर भंडारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं धर्मेंद्र सिंह का आगमन हुआ। अतिथियों का स्वागत रमेश पांडेय (पूर्व उपाध्यक्ष, केएसपीजी कॉलेज), मनु पांडेय (माही गायक), अरविंद सिंह (पूर्व सभासद, वार्ड संख्या 13), गोला सिंह, बब्लू सिंह, बलवंत सिंह, सुधीर ठाकुर और राजेश पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया।

मंदिर परिसर में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके उपरांत भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

आयोजकों ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व है और इस दिन पूजा-अर्चना एवं भंडारे के माध्यम से समाज में सद्भाव और सेवा का संदेश दिया जाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें