Search
Close this search box.

हरदोई: सण्डीला विधायक अलका सिंह अर्कवंशी का विधानसभा में प्रभावशाली संबोधन, विकास और बजट पर रखी मजबूत बात

हरदोई: सण्डीला विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए अलका सिंह अर्कवंशी ने आज विधानसभा में एक सशक्त और प्रभावशाली संबोधन दिया। भारतीय जनता पार्टी की विधायक होने के नाते उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए उनके कथित फर्जी मुस्लिम प्रेम पर सवाल उठाए।

विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने बजट पर सकारात्मक और तथ्यात्मक चर्चा की, साथ ही राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी स्पष्ट राय रखी। सण्डीला की जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए सण्डीला के लिए महत्वपूर्ण आउटर रोड का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा जर्जर चक्कर रोड सहित विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों के निर्माण की मांग भी मजबूती से उठाई।

उनका यह बेबाक और प्रभावी भाषण बिना देखे-बिना पढ़े दिए गए आत्मविश्वासपूर्ण वक्तव्य के कारण चर्चा का विषय बन गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सण्डीला क्षेत्र के लोगों और समर्थकों ने विधायक के इस प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

उजाला संचार न्यूज
ओमजीत यादव

Leave a Comment

और पढ़ें