Search
Close this search box.

रक्त दान कर जिंदगी देने की खुशी का अनुभव करें – दिलीप कुमार दुबे

हिंडालको व रेडक्रॉस सोनभद्र के आजीवन सदस्य गौतम अग्रवाल ने 30 वीं बार किया महादान

रेणुकूट। मानव सेवा सर्वोपरि प्रयास एक मुहिम जिंदगी बचाने की मुहिम के अंतर्गत आज के रक्तदाता रहे विश्व की सबसे बड़ी अल्युमिनियम मैन्युफैक्चरिंग कंपनी हिंडालको रेणुकूट आदित्य बिड़ला ग्रुप के बिज़नेस एच आरविभाग में कार्यरत एवं प्रयास फाउंडेशन एक मुहिम जिंदगी बचाने की रक्तदाता समूह के महासचिव गौतम अग्रवाल दुद्धि सोनभद्र निवासी 28 वर्षीय रुद्र प्रताप यादव हिंडालको हॉस्पिटल रेणुकूट में भर्ती है और उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है।

डॉक्टर्स द्वारा फ्रेश ब्लड की डिमांड की गई फैमिली मेंबर के पास दूसरे रक्त समूह के दाता थे जैसे ही इसकी सूचना मिली और ग्रुप में पोस्ट किया गया तुरंत गौतम अग्रवाल ब्लड बैंक पहुँचकर अपने अनमोल रक्त का 32 वी बार दान कर पुण्य के भागी बने संस्था प्रमुख दिलीप दुबे ने कहां की गौतम अग्रवाल के द्वारा महादान का कार्य किया गया और इन्होंने एक अजनबी के लिए रक्तदान कर इंसानियत का मान रखा

इसीलिए कहते हैं की ना दिन ना रात ना मौसम देखा करते हैं हम रक्तदानी है बस हालत देख करते हैं, हम गौतम अग्रवाल के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना करते हैं आप स्वस्थ रहें और ऐसे ही जरूरतमंदों की सेवा कर अनमोल जिंदगिया बचाते रहे क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और आपके एक रक्तदान से तीन-तीन जिंदगियां बचाई जा सकती है।

गौतम अग्रवाल ने अपील के माध्यम से लोगों से गुजारिश किया कि अगर आप भी 18 वर्ष के हैं वजन 45 किलो है और पिछले 6 माह में कोई बड़ा ऑपरेशन नहीं हुआ है और हिमोग्लोबिन 12.5 है और आप पुरुष है तो साल में चार बार और महिला है तो तीन बार रक्तदान कर किसी को जिंदगी देने की खुशी का अनुभव कर सकते हैं इस मानवता पूर्ण कार्य के लिए गौतम अग्रवाल के साथियो ने पूरी-पूरी प्रशंसा की।

Leave a Comment

और पढ़ें