अहरौरा: थाना अहरौरा क्षेत्र में साइबर टीम की तत्परता से एक पीड़ित के खाते से गलती से ट्रांसफर हुई ₹33,000 की धनराशि वापस कराई गई।
जानकारी के अनुसार, करन सिंह पुत्र रामजन्म निवासी बरबकपुर, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर ने दिनांक 24.01.2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में सूचना दी कि उनके द्वारा गलती से ₹33,000 अज्ञात व्यक्ति के खाते में भेज दिए गए थे। इस संबंध में शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई गई, जिसके बाद साइबर सेल टीम ने तत्काल जांच प्रारंभ की।
अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक जनपद मिर्जापुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) के नेतृत्व में थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान पूरी ₹33,000 की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
खाते में पैसे वापस आने के बाद आवेदक ने थाने पहुंचकर मिर्जापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं साइबर क्राइम टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई और अन्य लोगों को भी सतर्क रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
रिपोर्टर: अनुप कुमार








