वाराणसी: लोहता क्षेत्र अंतर्गत भरथरा गांव स्थित भगवान शिव मंदिर में भव्य तरीके से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धा भाव से भगवान शिव का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। गांव के लोगों के सहयोग से मंदिर परिसर को फूलों और विद्युत सज्जा से सुसज्जित किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया।
गांव के महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान मानिंद तथा उनके सहयोगियों के नेतृत्व में किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह आयोजन गांव की एकता और आस्था का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न कराया जाता है।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता








