Search
Close this search box.

सादात के विद्यार्थियों ने!…राष्ट्रीय बीज विज्ञान संस्थान में किया शैक्षिक भ्रमण, कृषि विज्ञान की बारीकियों से हुए रूबरू

गाजीपुर । ज़िले से है जहां पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान योजना के तहत बच्चों को व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को सादात के उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों के विद्यार्थियों का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने कुशमौर स्थित राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान मऊ में व्यावहारिक ज्ञान सीखा। इसके पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने एक्सपोजर विजिट के लिए दो बसों को हरी झंडी दिखाकर मऊ के लिए रवाना किया। शैक्षिक भ्रमण में ब्लॉक के उच्च प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों के 100 चयनित छात्र-छात्राओं सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षक और अभिभावक भी साथ रहे।

एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों ने कृषि महत्व के सूक्ष्म जीवी ब्यूरो में बच्चों को कृषि क्षेत्र में जीवाणुओं को माइक्रोस्कोप से प्रदर्शन, बर्मी कम्पोस्ट के बारे में और बीजों को न्यूनतम बीज प्रमाणीकरण मानकों द्वारा बीज प्रमाणीकरण के महत्व और विधियों के बारे में जाना। इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जो उन्नत बीज तकनीक, गुणवत्ता परीक्षण और फसलों की नई किस्मों पर शोध करता है। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान, बच्चों ने प्रयोगशाला में सूक्ष्म जीवों, जैविक खेती, मिट्टी परीक्षण और आधुनिक बीज उत्पादन की प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा। जिसका उद्देश्य किसानों के लिए उन्नत और रोग-प्रतिरोधी बीज विकसित करना है। उन्होंने वैज्ञानिकों से सीधे बातचीत की और कृषि-विज्ञान की बारीकियां सीखीं। बच्चों ने जाना कि कैसे उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार होते हैं, फसलों की नई किस्में कौन सी हैं और वैज्ञानिक ढंग से कीड़े-मकोड़ों से फसलों को कैसे बचाते हैं। इस मौके पर नोडल सन्तोष सिंह, बांके सिंह, रमाशंकर सिंह, सतीश सिंह, मीरा तिवारी, संजय बरनवाल, अखिलेश यादव, सुधीर यादव, सावित्री यादव, कल्पना यादव, पंकज यादव, सुनील यादव आदि रहे।

ब्यूरो चीफ गाजीपुर संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें