Search
Close this search box.

चन्दौली: सेवा दल पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार के साथ कर्पूरी ठाकुर की 39वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

चन्दौली। बिहार की धरती से पुष्पित-पल्लवित होकर समाज में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 39वीं पुण्यतिथि जनपद चन्दौली स्थित जिलाध्यक्ष कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर सेवा दल के पदाधिकारियों ने संगठन का विस्तार करते हुए जननायक को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “कर्पूरी ठाकुर अमर रहें” के उद्घोष के साथ उन्हें नमन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, विजय लाल शर्मा, आशीष शर्मा, मोनू शर्मा, छोटू अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मुकेश शर्मा, चन्दौली

Leave a Comment

और पढ़ें