Search
Close this search box.

गाजीपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, पांच घायल

गाजीपुर।बुधवार देर शाम अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। इन दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

पहली घटना करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव के पास मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग पर हुई, जहां तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में बीबीपुर निवासी हरिश्चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। चार अन्य लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है।

दूसरी दुर्घटना नोनहरा थाना क्षेत्र के तलिया के पास शाम करीब छह बजे हुई। इस हादसे में एक किशोर की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।तीसरी घटना गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर नंदगंज क्षेत्र के सहेड़ी के पास शाम लगभग सात बजे हुई। बाइक सवार राहुल बिन्द और सोनू राय की बाइक एक कार से टकरा गई। इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हैं। डॉक्टर सूरज कुमार के अनुसार गंभीर घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

ब्यूरो चीफ गाजीपुर संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें