गाजीपुर। मरदह ब्लॉक में राजनीति के बीच सेवा की एक मिसाल सामने आई है।चुनावी समय में अक्सर सेवा “संघर्ष और जनता का सहयोग जैसे नारे बड़े-बड़े बैनरों पर लिखे जाते हैं,लेकिन इस बार इन शब्दों को जमीन पर उतारने का प्रयास देखने को मिला।ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने एक गरीब परिवार की मदद कर चर्चा का विषय बन गई।
क्षेत्र के अरखपुर व पांडेयपुर राधे ग्राम पंचायत में संयुक्त रूप शासन द्वारा बारात घर निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था।जिस भूमि पर निर्माण होना था वह नवीन परती की भूमि थी।उसी जगह पर नरेंद्र खरवार नामक व्यक्ति टीन शेड डालकर एक छोटी कोठरी बनाकर दशकों से रहता था और नयी दिल्ली में मजदूरी का कार्य करके जीविकोपार्जन करता था।बारात घर निर्माण के लिए जमीन खाली कराना जरूरी था लेकिन परिवार के सामने रहने की समस्या थी।इस समस्या को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह की पहल पर नरेंद्र खरवार को एक विश्वा जमीन जल्द देने के साथ ही 2 लाख 45 हजार रुपए आर्थिक सहयोग के रूप में दिए गए।कोठरी में लगे ईंटों के बदले 10 हजार रुपए अतिरिक्त उनके खाते में भेजे गए,ताकि वे नई जगह पर रहने की व्यवस्था कर सकें।
ब्लाक प्रमुख सीता सिंह ने बताया कि गांव में बनने वाले बारात घर में जल्द ही जनरेटर और पानी की व्यवस्था भी कराई जाएगी।इससे गांव के गरीब परिवारों को शादी-ब्याह जैसे मांगलिक कार्यक्रमों के लिए महंगे प्राइवेट मैरेज हॉल का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।नरेंद्र खरवार ने समय पर मिली मदद के लिए प्रमुख सहित परिवार का आभार जताया।इस मौके पर उपस्थित पूर्व प्रधान राजीव राजभर,प्रभुनाथ राम,हरिलाल चौहान,धर्मेंद्र सिंह मंटू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने इसे राजनीति में सेवा भावना की सकारात्मक पहल बताया जो क्षेत्र के लिए नजीर बनेंगी
गाजीपुर मरदह रिपोर्टिंग धर्मेंद्र कुमर








