Search
Close this search box.

दिव्यांग बच्चों के मुद्दे पर विधानसभा में गूंज उठी मजबूत आवाज

गाजीपुर।जिले के दिव्यांग हो चुके बच्चों से जुड़े एक अत्यंत संवेदनशील मामले को लेकर विधानसभा में प्रभावी रूप से आवाज उठाई गई। गाजीपुर सदर से विधायक जै किशन साहू ने सदन के भीतर इस गंभीर विषय को प्रमुखता से रखते हुए सरकार और संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा को लेकर ठोस और त्वरित कदम उठाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

विधायक ने सदन में बताया कि जिले में कई ऐसे बच्चे हैं जो बीमारी या अन्य कारणों से दिव्यांग हो गए हैं और उन्हें समुचित उपचार, सहायता उपकरण, विशेष शिक्षा तथा आर्थिक सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन बच्चों के लिए विशेष योजनाएं बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाए।

साथ ही परिवारों को भी आर्थिक और सामाजिक सहयोग प्रदान किया जाए ताकि वे बच्चों की देखभाल बेहतर ढंग से कर सकें।इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि ऐसे मानवीय मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर सभी दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। सदन में उठी इस पहल को समाज और अभिभावकों ने सकारात्मक कदम बताया है।

स्थानीय लोगों ने विधायक के प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि जल्द ही इन बच्चों के हित में ठोस निर्णय लिए जाएंगे। सामूहिक प्रयासों से ही दिव्यांग बच्चों को सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य मिल सकेगा

ब्यूरो चीफ गाजीपुर संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें