दिल्ली में 19 फरवरी 2026 को परिवर्तन योगेश संस्थान एवं महर्षि सत्य सनातन अखाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 36वीं सुदर्शन सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से संत, विद्वान एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सभा के प्रमुख अतिथियों में प.पू. स. ॐ ब्रह्मचैतन्य उदयनाथ महाराज (पीठाधीश्वर – श्री क्षेत्र मुक्तिपीठ), श्री श्री 1008 निरंकारनंद जी महाराज (पीठाधीश्वर – महर्षि सत्य सनातन अखाड़ा), आचार्य महंत डॉ. विवेक गुरु जी (संस्थापक प्रमुख-राष्ट्रीय अध्यक्ष – धर्म जागरण संस्थान धर्मार्थ ट्रस्ट भारत), आत्मानंद महाराज (तारण पंथ जिन धर्म) एवं डॉ. हरीश मिश्र (प्रमुख सलाहकार – परिवर्तन योगेश एवं महर्षि सत्य सनातन अखाड़ा) शामिल रहे।
गणमान्य अतिथियों में काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर, उपकुलपति एवं परिवर्तन योगेश संस्थान के संस्थापक डॉ. योगेश तरेहन, धर्मगुरु श्री नानक दास महाराज (कबीर केशव पीठ), हीरा सिंह धानिक (केसरिया हिन्दू वाहिनी) तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. प्रेमचंद शर्मा ‘स्वतंत्र’ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सात संस्थागत सम्मान प्रदान
सभा में सात विशिष्ट संस्थागत सम्मान प्रदान किए गए। इनमें सहज छीपा को ‘छत्रपति शिवाजी बालवीर पुरस्कार’, उदयनाथ महाराज को ‘परम गुरु उपाधि सम्मान’, आत्मानंद महाराज को ‘अंतर्राष्ट्रीय संत उपाधि सम्मान’, निरंकारनंद महाराज को ‘तक्षशिला विद्वता सम्मान’, डॉ. हरीश मिश्र को ‘सनातन गौरव सम्मान’, हीरा सिंह धनिक को ‘हिन्दू राष्ट्र रत्न सम्मान’ तथा आचार्य डॉ. देव कुमार पाण्डेय को ‘ज्योतिष रत्न’ सम्मान से अलंकृत किया गया।
‘विद्या सागर’ सम्मान से 8 विद्वान सम्मानित
‘विद्या सागर’ सम्मान डॉ. प्रेमचंद शर्मा ‘स्वतंत्र’, डॉ. राधेलाल उत्तरांचली, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ठाकुर, डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा, डॉ. छाया त्यागी, डॉ. अशोक कुमार सूद शास्त्री, डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा एवं डॉ. अनुभा पुंडीर सहित कुल आठ विद्वानों को प्रदान किया गया।
27 विद्वानों को ‘विधा वाचस्पति’ उपाधि
सभा में 27 विद्वानों को ‘विधा वाचस्पति’ की उपाधि प्रदान की गई, जिनमें डॉ. रामगोपाल भट्ट, डॉ. राम प्रकाश पांडे, डॉ. नरेश गणपतराव पाथरकर, डॉ. प्रह्लाद कुमार पांडे, डॉ. हिमांशु शर्मा, डॉ. प्रशान्त शर्मा, डॉ. करण बापूराव पाथरकर, डॉ. रंजीव जनार्दनराव श्रीरामवार, डॉ. सुनील रामचंद्र राजे, डॉ. राधा गोविन्द छीपा, डॉ. सूर्यकान्त पाण्डेय, डॉ. नवीन त्यागी, आचार्य डॉ. देव कुमार पाण्डेय, डॉ. दिनेश चन्द्र मिश्र, डॉ. शैली रंजन, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. मुकेश पंडित, डॉ. राघवेंद्र दुबे, डॉ. जय शंकर राय, डॉ. बिमल कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. हरि सिंह, डॉ. नवदीप जोशी, डॉ. राजेश कुमार बैरवा, डॉ. विजय पाल, डॉ. योगेश कुमार मिश्र एवं डॉ. दानिश परवेज प्रमुख रहे।
बौद्धिक व्याख्यान व पुस्तक लोकार्पण
सभा में राष्ट्र, धर्म और संस्कृति पर विभिन्न वक्ताओं ने प्रेरक व्याख्यान दिए। डॉ. राकेश कुमार आर्य का विशेष बौद्धिक सत्र आयोजित हुआ। इस अवसर पर लेखिका डॉ. भावना शर्मा की पुस्तक “अग्नि बनो” तथा लेखक डॉ. प्रशान्त शर्मा की पुस्तक “विरह” का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में व्यवस्था समिति के सदस्य संजय शर्मा, डॉ. राकेश कुमार आर्य, राजेश कुमार सौंखिया, डॉ. भावना शर्मा, राकेश कुमार, आनन्द जिंदल, डॉ. टीकम सिंह, डॉ. यशदेव प्रसाद शर्मा, मुकेश कुमार सल्होत्रा, अशोक वशिष्ठ, अशोक कुमार एवं सुनील दुग्गल का विशेष सहयोग रहा।









