Search
Close this search box.

वाराणसी: काली महल बकरा मंडी के पास 440 वोल्ट का लटकता तार, हादसे का खतरा

वाराणसी। शहर के काली महल स्थित बकरा मंडी क्षेत्र में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां 440 वोल्ट लाइन का तार खंभे से नीचे की ओर लटकता दिखाई दे रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह तार कई दिनों से इसी तरह लटका हुआ है, लेकिन अब तक बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र में रोजाना बड़ी संख्या में लोग, दुकानदार और पशु व्यापारी आवाजाही करते हैं। ऐसे में खुले और लटकते बिजली तार से जानमाल का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर तार को सुरक्षित ढंग से ठीक कराना चाहिए। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि बिजली विभाग इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करता है या किसी अनहोनी का इंतजार किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें