Search
Close this search box.

जनक कुमार गर्ग का बनारस रेल इंजन कारखाना में निरीक्षण, आधुनिक तकनीक व संरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

वाराणसी। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त, नई दिल्ली, जनक कुमार गर्ग ने 20 फरवरी 2026 को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बरेका में निर्मित लोकोमोटिव (रेल इंजनों), उनकी उन्नत निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों तथा संरक्षा उपायों का गहन अवलोकन किया।

कार्यशाला पहुंचने पर मुख्य विद्युत इंजीनियर अरविंद कुमार जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रक मशीन शॉप एवं लोको टेस्ट शॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण प्रक्रिया की गुणवत्ता और संरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बरेका में निर्मित विभिन्न प्रकार के रेल इंजनों, अत्याधुनिक तकनीकों, उच्च गुणवत्ता मानकों और संरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के इस दौरे का उद्देश्य बरेका में निर्मित रेल इंजनों की निर्माण प्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया और संरक्षा व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर रेलवे के सुरक्षा मानकों को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें