वाराणसी। दिनांक 20.02.2026 को थाना फूलपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ के तहत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि करवल बस्ती के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दूधनाथ पुत्र मुनीब (उम्र लगभग 53 वर्ष), निवासी ग्राम फूलपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।
इस संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 56/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गैर-जनपद से कच्ची शराब लाकर अपने परिवार के भरण-पोषण हेतु उसकी बिक्री करता था। पुलिस द्वारा आगे की जांच एवं विधिक कार्यवाही जारी है।








