चन्दौली ।डी डीयू नगर पण्डित दिन दयाल उपाध्याय जंक्शन जो एक जाना माना जंक्शन हैं लेकिन इसकी चर्चा हमेशा सुर्खियों में रहता है आज मध्य रात्रि में कैश पकड़ा गया यह पहली बार नहीं हुआ विगत कई महीनों में चेकिंग के दौरान टुकड़े टुकड़े में करोड़ों रूपये पकड़े गए हैं इसके बावजूद इसके ऊपर लगाम नहीं लग पा रहा हैं इसी क्रम में आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर वरीय मण्डल सुरक्षा अधिकारी के निर्देश के अनुपालन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत साथ जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आरपीएफ, जीआरपी एवं सीआईबी टीम डीडीयू द्वारा यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के मद्देनजर डीडीयू स्टेशन पर चेकिंग किया जा रहा था।

चेकिंग के क्रम में डीडीयू स्टेशन के पैदल गामी पुल पर एक व्यक्ति को समय करीब 18.00 बजे एक छोटा बैग लाल रंग का लटकाए हुए पैदल गामी पुल पर तीव्र गति से जाते हुए देखा गया।संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम व पता सोनू कुमार सोनी, उम्र 37 वर्ष , पुत्र बनारसी प्रसाद सोनी, निवासी पानी टंकी धनटोलिया मुहल्ला वार्ड नंबर 26 ,थाना डेहरी ओन सोन , जिला रोहतास राज्य (बिहार) बताया। प्रारंभिक पुछताछ मे बैग में रखे नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पकड़े गए व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका।अतः उक्त व्यक्ति एवं बरामदा कैश को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर लाया गया।कैश की गिनती करने पर इसमें ₹ 1625000 (सोलह लाख पच्चीस हजार) रूपये पाया गया।प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह इस रुपये को वाराणसी से डेहरी ऑन सोन लेकर जा रहा था।चूंकि मामला आयकर विभाग से संबंधित पाकर वाराणसी आयकर विभाग को सूचित किया गया।
आयकर विभाग वाराणसी की टीम आरपीएफ पोस्ट डीडीयू आई है जिसे उक्त व्यक्ति एवं उसके पास से बरामद कैश को सुपुर्द किया जा चुका है।आयकर विभाग द्वारा पकड़े गए व्यक्ति से अग्रिम पूछताछ की जा रही है।इस चेकिंग टीम में आरपीएफ टीम से उप निरीक्षक अर्चना मीणा,आरक्षी पवनेश कुमार सिंह,अजय पाल,बृजेश कुमार सिंह,सीआईबी टीम से अवधेश प्रताप,जीआरपी टीम से उप निरीक्षक संदीप शर्मा साथ अन्य सुरक्षा के जवान शामिल रहे।
संजय शर्मा ब्यूरो चंदौली








