Search
Close this search box.

मीरजापुर: कृषक दुर्घटना बीमा एवं फसल बीमा योजना के तहत भव्य चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित

मीरजापुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी सभागार में कृषक दुर्घटना बीमा एवं फसल बीमा योजना के अंतर्गत भव्य चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को फसल क्षति की बीमा धनराशि तथा दुर्घटना में असामयिक निधन की स्थिति में ₹5,00,000 की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमाशंकर सिंह पटेल (विधायक, मड़िहान) एवं सुचिस्मिता मौर्य (विधायक, मझवां) उपस्थित रहीं। जनप्रतिनिधियों द्वारा कुल ₹9 करोड़ 43 लाख 98 हजार की धनराशि किसानों को वितरित की गई। जिले के सभी विकासखंडों से आए किसानों ने योजना का लाभ प्राप्त किया।

विधायक मड़िहान ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार किसानों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। फसल बीमा एवं कृषक दुर्घटना बीमा योजना कठिन समय में किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी में किसी भी किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषक बीमा कल्याण योजना के अंतर्गत चेक प्राप्त करने वाले प्रमुख लाभार्थियों में श्रीमती सुधा देवी, श्री मनीष कुमार, श्री शुभम एवं शिवम, श्रीमती रीता सिंह, श्रीमती सोमारी देवी, श्रीमती रंपा देवी सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल, उप जिलाधिकारीगण, किसान यूनियन से प्रहलाद सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें