गाजीपुर । जनपद में आयोजित युवा सम्मेलन में वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताया। धारा नगर खंड स्थित उमाशंकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हंसी के सेमिनार हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत विद्यार्थी कार्य प्रमुख श्री शशांक जी ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा और उन्नति का दायित्व युवा पीढ़ी पर है।

युवा ही देश का वर्तमान और भविष्य हैं, इसलिए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।उन्होंने बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में पांच प्रमुख परिवर्तनों—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्वबोध—को लेकर जनजागरण अभियान चला रहा है। इन मूल्यों के माध्यम से राष्ट्र संवृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।खंड संघचालक श्री कुबेर नाथ पांडे ने कहा कि संघ सामाजिक समरसता की जीवंत झांकी है, जो शाखाओं में स्पष्ट दिखाई देती है।
राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है, क्योंकि इसके बिना धर्म, समाज और अस्तित्व सुरक्षित नहीं रह सकते।कार्यक्रम में जिला प्रचारक प्रभात जी, जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख बृजकिशन जी, विद्यालय प्रबंधक संजय कुशवाहा जी, मंडल कार्यवाह आलोक जी, कार्यक्रम प्रमुख सत्यम शर्मा जी सहित अनेक विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
धर्मेंद्र कुमार









